Noida News : विभिन्न जगहों से 13 वाहन चोर गिरफ्तार

Jul 7, 2026 - 12:37
Noida News : विभिन्न जगहों से 13 वाहन चोर गिरफ्तार

Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से वाहन चोरी करने वाले 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 27 मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किया है।

Police Station Sector 20 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर दानिश, संदीप, विकास, साहिल, शरद सिंह, सूरज और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई तीन मोटरसाइकिलें, लूटे हुए तीन मोबाइल फोन ,देशी तमंचा और चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग नशा करने के लिए लूटपाट और चोरी की वारदातें करते हैं। 

Police Station Sector 63 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज सुबह को गौरव पुत्र महेंद्र और मोनू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है।

Police Station Phase 2 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस -दो पुलिस ने फरदीन, फैजान और फिरोज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों सगे भाई हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिलें बरामद की है।