Noida News : साप्ताहिक बाजारों से मोबाइल फोन चोरी करने वाले 8 गिरफ्तार, 12 करोड़ से ज्यादा कीमत के 821 फोन बरामद

Jan 6, 2026 - 14:10
Noida News : साप्ताहिक बाजारों से मोबाइल फोन चोरी करने वाले 8 गिरफ्तार, 12 करोड़ से ज्यादा कीमत के 821 फोन बरामद
821 मोबाइल फोन बरामद

Noida News : थाना फेस -2 पुलिस ने आज सुबह को एनसीआर के विभिन्न साप्ताहिक बाजारों से लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी करने वाले गैंग के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बाल अपचारी हैं। इनके पास से पुलिस ने 821 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद मोबाइल फोन में 51 आईफोन और सैकड़ो कीमती स्मार्ट फोन है। बरामद फोनों की कीमत करीब 12 करोड रुपए बताई जा रही है।

 

Police Station Phase 2 : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस- दो पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर प्रदीप कुमार, श्याम कुमार, भारतीय महतो, शेखर विशाल कुमार, गोविंदा महतो, रोहित सैनी और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशान देही पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न साप्ताहिक बाजारों और भीड़भाड़ वाले बाजारों से चोरी किए हुए 821 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि ये बदमाश भीड़भाड़ वाले एरिया में घुस जाते हैं, तथा लोगों की जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने फोन चोरी की 2 हजार से ज्यादा वारदातें करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये लोग चोरी के फोन किसको बेचते थे। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।