Noida News : बस में मारी कैंटर ने टक्कर ,परिचालक की मौत

Jul 5, 2026 - 10:50
Noida News : बस में मारी कैंटर ने टक्कर ,परिचालक की मौत
बस में मारी कैंटर ने टक्कर ,परिचालक की मौत

Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास दिल्ली मेरठ हाईवे पर हाई स्पीड लेने में बस खड़ी करके एक बस चालक सवारी और उसका समान उतार रहा था, तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में सामान उतार रहा बस का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। यह बस जनपद लखीमपुर खीरी से दिल्ली जा रही थी

Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह सवा छह बजे के करीब एक निजि बस का चालक जो कि जनपद लखीमपुर से दिल्ली जा रहा था। सेक्टर 62 के पास दिल्ली मेरठ हाईवे पर हाई स्पीड लेने में उसने लापरवाही पूर्वक बस खड़ा कर दिया तथा वहां पर उसने सवारी उतारी। बस का परिचालक सोनू गुप्ता उम्र 33 वर्ष पुत्र रमेश गुप्ता निवासी लखीमपुर खीरी बस की डिग्गी से सामान निकाल कर सवारी को दे रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे एक कैटर के चालक ने बस में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सोनू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची

थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते दिल्ली मेरठ हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। उन्होंने बताया कि जिस लेन में यह घटना हुई है, वह हाई स्पीड लेने हैं। उस लेन में वाहन खड़ा करना वर्जित है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।