Jewar News : पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Jul 6, 2026 - 11:11
Jewar News : पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Symbolic Image

Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के थोरा गांव में एक युवक ने एक व्यक्ति को आज सुबह को गोली मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि थोरा गांव में रहने वाले सौरभ पुत्र रिशिपाल उम्र 28 वर्ष ने पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह को गांव के ही रहने वाले गोविंद पुत्र महेश उम्र 30 वर्ष को गोली मार दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।