Noida News : थार जीप में सवार मनचलों ने स्कूटी सवार दो बहनों के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिस्टल दिखाई
Noida News : थार जीप में सवार मनचलों ने स्कूटी पर सवार होकर जा रही दो सगी बहनों के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनकी हत्या की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि एक युवती ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 52 के पास से स्कूटी पर सवार होकर बुधवार की मध्य रात एक बजे के करीब जा रही थी, तभी काले रंग की थार जीप में सवार होकर आए युवकों ने उनके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक करके रोक लिया तथा अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने पिस्तौल दिखाई तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार वह किसी तरह से वहां से तेज गति से स्कूटी चला कर भागी और अपनी जान बचाई। उसके अनुसार वह 73 सेक्टर से अपना मकान शिफ्ट करके सेक्टर 52 जा रही थी। उसके मम्मी पापा कार मे सामान रखकर आगे आगे चल रहे थे। वह स्कूटी से अपनी बहन के साथ पीछे जा रही थी।

