Noida News : झुग्गी बस्ती में स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी भयंकर आग
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोल पुर गांव में स्थित झुग्गी बस्ती मे स्थित दो कबाड़ के गोदाम में आज सुबह को अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि आज सुबह को सूचना मिलेगी की बहलोलपुर गांव में स्थित झुग्गी बस्ती में सुरेश और मलखान के कबाड़ का गोदाम है। वहां पर अज्ञात कारण से आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जन हानि की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि आग के कारणो का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है की आग में कुछ झुग्गियां भी जल गई है। मालूम हो कि एक वर्ष के अंदर बहलोलपुर गांव की झुग्गी बस्ती में तीन बार आग लग चुकी है।

