Noida News : पुलिस लाइन में रहने वाली युवती को जहरीले सांप ने काटा

Apr 11, 2024 - 11:50
Noida News : पुलिस लाइन में रहने वाली युवती को जहरीले सांप ने काटा
Symbolic Image
Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के पुलिस लाइन में रहने वाली एक युवती को आज सुबह को जहरीले सांप ने काट लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
Noida news :
 थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में रहने वाली  निशा चंद पुत्री महेश चंद को जहरीले सांप ने काट लिया। उन्हें गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया ,वहां पर उनकी  नाजुक  हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जाता है कि युवती के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं।