Noida News : मानसिक तनाव के चलते 42 वर्षी व्यक्ति ने की आत्महत्या

Jul 26, 2024 - 13:42
Noida News : मानसिक तनाव के चलते 42 वर्षी व्यक्ति ने की आत्महत्या
google image
Noida News :  थाना फेस -2 क्षेत्र के नगला चरण दास गांव में रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
Noida news : 
 थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को नगला चरण दास गांव में रहने वाले बुद्धि बहादुर कोमल उम्र 42 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके घर वालों ने उसे फंदे से उतार कर गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरो ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई रामबहादुर ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करते थे।