Noida News : 40 वर्षीय व्यक्ति छत से गिरा, मौत

Aug 18, 2025 - 12:38
Noida News : 40 वर्षीय व्यक्ति छत से गिरा, मौत
40 वर्षीय व्यक्ति छत से गिरा, मौत
Noida News :  थाना फेस-दो क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि अजय यादव उम्र 40 वर्ष मूल निवासी जनपद फिरोजाबाद मौजूदा समय में याकूबपुर गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह अपने घर की छत पर सो रहे थे। वह छत से नीचे गिर गए। गंभीर हालत मे  उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक शराब पीने की आदि थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाले नारायण उम्र 50 वर्ष को उनके परिजनों ने आज गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस मामले की जांच कर रही है।