Noida News : विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से 16 बदमाश गिरफ्तार

Apr 21, 2025 - 10:31
Noida News : विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से 16 बदमाश गिरफ्तार
Symbolic Image
Noida News : नोएडा पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से 16 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार, मादक पदार्थ और चोरी के वाहन बरामद हुए हैं।
Noida News :
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को उपनिरीक्षक दिनेश मलिक ने एक सूचना के आधार पर विनय गौतम पुत्र विजेंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी डी- पार्क सेक्टर 62 के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह बदमाश काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेचने के धंधे में संलिप्त था। थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने एक सूचना के आधार पर आशीष पुत्र धर्मपाल तथा सुभाष पुत्र रोशन लाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान  गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग अवैध हथियार लेकर लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे थे।
 थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने बुद्धि पुत्र बहादुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 28 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने गेंदालाल पुत्र पराग को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा की पूड़िया बेचने  के धंधे में संलिप्त है।
 थाना सेक्टर- 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने विवेक प्रताप सिंह तथा मोहित को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल ,दो चाकू आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी वाहन चोरी की कई घटनाएं कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी इकट्ठी कर रही है। थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने शरीफ पुत्र मोहदीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक  अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने फरदीन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 25 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि  एक सूचना के आधार पर बीती रात को पुलिस ने अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 27 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
 थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने पवन पुत्र नरेंद्र को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। उन्होने बताया कि यह अवैध हथियार लेकर लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक मामले अन्य में उप निरीक्षक विपिन कुमार कनौजिया ने जगबीर उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक विनोद कुमार ने अमित चौधरी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 47 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने भूदेव पुत्र बादल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर बीती रात को थाना पुलिस ने देवेंद्र राघव पुत्र हरवीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।