Noida News : महिलाओं ने थाना घेरा, ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों मारपीट व गोलीबारी में एक की मौत

Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र के भीखनपुर गांव में रहने वाले दो पक्षों में आज सुबह को ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस घटना में आधा दर्जन लोगों को चोट लगी है।न्याय के लिए पीड़ित पक्ष की महिलाएं थाने में बैठी हुई है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह के समय ग्राम भीखनपुर में शैंकी पुत्र पप्पू, मोहित पुत्र श्रीचंद, हिमांशु पुत्र सहदेव, मोनू त्यागी आदि के द्वारा कमलदीप पुत्र स्वराज के साथ रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद मे मारपीट हुई।
उन्होंने बताया कि शैंकी पक्ष ने इस घटना में गोली चलाई। गोली कमल दीप पुत्र स्वराज को लगी, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। । इस घटना में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के चलते गांव में तनाव व्याप्त है।