Noida News : विभिन्न जगहों से दो दर्जन बदमाश गिरफ्तार
Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से दो दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है।
Noida News
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 25 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने राजा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था।
Police Station Sector 24 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था।
Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि उप निरीक्षक आशु चौधरी ने एक सूचना के आधार पर कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 855 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से गंजा बेच रहा था।
Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक आनंद कुमार ने मोहित यादव को गिरफ्तार कर उनके पास से 44 पाउच देशी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।
Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक आनंद कुमार ने एक सूचना के आधार पर संदीप भाटी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 955 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मोहम्मद समीर पुत्र शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 26 पाउच देशी शराब बरामद किया है। इसकी गिरफ्तार सेक्टर 57 के पास से हुई है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने अजय कुमार पुत्र राजू सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 105 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर- 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने राजू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 36 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 125 के पास से हुई है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस-तीन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने हसीन को गिरफ्तार कर इसके पास एक चाकू बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने मानिक चौधरी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस और आबकारी विभाग ने महेंद्र सिंह, सोनू तथा अमन खान को गिरफ्तार किया है। ये लोग एक कार में पांच पेटी तस्करी की मदिरा लेकर जा रहे थे। यह मदिरा हरियाणा प्रांत की बनी हुई है।
Greater Noida News
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने धर्मेंद्र नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Police Station Dadri Greater Noida News : थाना दादरी के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक अंकित कुमार ने एक सूचना के आधार पर साजिद पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 24 पाउच देशी शराब तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुनील कुमार ने नारायण दास को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शुभम, साहिल कुमार और विशाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
Police Station Dadri Greater Noida News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर इसके पास से 24 पाउच देशी शराब और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

