Noida News : फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने लखनऊ में भाजपा का थाम दामन, मिली बधाईयां

Feb 21, 2024 - 18:16
Noida News :  फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने लखनऊ में भाजपा का थाम दामन, मिली बधाईयां
लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा

  Noida News : फैडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने सपा का दामन छोड़कर अपने समर्थकों के साथ आज लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया।


 Noida News : फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने आज सपा की नीतियों को दरकिनार करते हुए भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य एवं कार्यालय प्रभारी ब्रजकिशोर की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। योगेन्द्र शर्मा के साथ एडवोकेट लाटसहाब लोहिया ने भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 Noida News : इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि योगेन्द्र शर्मा एवं अन्य साथियों के पार्टी में आने से प्रदेश एवं गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने योगेन्द्र शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि वे नोएडा में पार्टी और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। योगेन्द्र शर्मा द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर नोएडा के विभिन्न आरडब्ल्यूए के अध्यक्षों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।