Noida News : रेप और हत्या के मुकदमे से बचाने के लिए बेटे की बनवाई फर्जी टीसी, गिरफ्तार, प्रिंसिपल फरार

Nov 11, 2024 - 12:18
Noida News : रेप और हत्या के मुकदमे से बचाने के लिए बेटे की बनवाई फर्जी टीसी, गिरफ्तार, प्रिंसिपल फरार
Google Image

Noida News : किशोरी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार युवक को बचाने के लिए उसके पिता ने एक स्कूल के प्रिंसिपल से साथ मिलीभगत कर उसका फर्जी टीसी बनवाकर उसे नाबालिक दर्शा दिया। पीड़ित पक्ष के द्वारा किशोर बोर्ड न्यायालय को सही तथ्यों से अवगत कराया गया। उसके बाद थाना फेस- 2 में आरोपी के पिता और प्रिंसिपल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। आज पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Noida News :

 थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि वर्ष 2016 में थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र में  हुई एक घटना में एक युवक ने एक किशोरी के साथ बलात्कार किया तथा उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। युवक के पिता मोहनलाल ने कानपुर देहात क्षेत्र में स्थित एक स्कूल के प्रिंसिपल नाथूराम से साठगांठ  करके उसकी फर्जी टीसी बनवा लिया। जिसमें उसकी उम्र कम दिखाई गई थी, तथा यह बताया गया की घटना के समय वह नाबालिक था। इस बात को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने उसे बाल सुधार गृह फेस- 2 में भेज दिया।
 उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के परिजनों ने किशोर न्यायालय बोर्ड को सही दस्तावेज प्रस्तुत किया। जांच में पाया गया कि आरोपी के पिता ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसे नाबालिक घोषित किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में सीडब्लूसी की शिकायत पर थाना फे- 2 में 9 अक्टूबर वर्ष 2023 को मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आज थाना फेस- तो पुलिस ने मोहनलाल को गिरफ्तार किया है। स्कूल का प्रिंसिपल नाथूराम फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।