NOIDA NEWS : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरत प्रधान को बनाया प्रदेश सचिव

Noida News : समाजवादी पार्टी ने नोएडा के सेक्टर-71 निवासी भरत यादव (प्रधान) को उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया है। भरत प्रधान समाजवादी पार्टी के गठन के समय से ही सपा से जुड़े हैं। उनके पिता रघुवर प्रधान सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। वह स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के खासे नजदीकी व्यक्ति थे।
Noida News : भरत यादव (प्रधान) को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया है।
Noida News : भरत प्रधान ग्राम गढ़ी के कई बार प्रधान रह चुके हैं। उनके पिता स्वर्गीय रघुवर यादव भी ग्राम गढी के 20 वर्षों से ज्यादा समय तक प्रधान रह चुके हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वर्गीय रघुवर प्रधान की मूर्ति की स्थापना के अवसर पर 27 अगस्त वर्ष 2022 को भरत प्रधान के घर पहुंचे थे। यह पहला कार्यक्रम था जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी के यहां नोएडा में सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। भरत प्रधान सपा के समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता हैं। भरत प्रधान वर्ष 1995 में समाजवादी छात्र सभा के नवनिर्माण के प्रथम कार्यकारिणी के जनपद गाजियाबाद के अध्यक्ष रहे। उसके बाद वर्ष 2007 में वह समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव नामित किए गए थे।
Noida News : भरत प्रधान के प्रदेश सचिव नामित होने से गौतमबुद्ध नगर के सपाईयों में काफी हर्षोल्लास है। लोकसभा चुनाव के समय भरत प्रधान को प्रदेश सचिव बनाकर अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत किया है। भरत यादव एक लोकप्रिय और लोगों से जुड़े हुए नेता हैं। उनकी गौतमबुद्ध नगर में एक ईमानदार और समाजसेवी के रूप में विशेष पहचान है। भरत प्रधान सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भरत प्रधान को उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाया जाना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।