Noida News : घर से लाखों रुपए कीमत के सोने के सिक्के और नगदी चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

Aug 22, 2025 - 19:16
Noida News : घर से लाखों रुपए कीमत के सोने के सिक्के और नगदी चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार
घर से लाखों रुपए कीमत के सोने के सिक्के और नगदी चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

Noida News : थाना सेक्टर 142 पुलिस ने अपने मालिक के घर से करीब 85 लाख रुपए कीमत के  सोने के सिक्के और 5 लाख 71 हजार 200 रूपए नगद चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है।

 

Police Station Sector 142 Noida Newsपुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सतीश सिन्हा ने थाना सेक्टर 142 में 17 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घरेलू नौकर द्वारा उनके घर से लाखों रुपए कीमत के सोने के सिक्के तथा नगदी आदि चोरी किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 142 पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर कृष्ण कुमार पांडे पुत्र राज किशोर पांडे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह मूल रूप से जनपद भोजपुर बिहार का रहने वाला है। इसकी उम्र 22 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने कुल 800 ग्राम के 8 आयताकार सोने के सिक्के, चोरी किए गए 5 लाख 71 हजार 200 रूपए नगद तथा अवैध चाकू बरामद किया है।

 

 

 पीड़ित सतीश सिन्हा ने बताया कि वह सेक्टर 137 स्थित पैरामाउंट सोसायटी में रहते हैं। उनकी उम्र 55 वर्ष है। उन्होंने अपने जानने वाले व्यक्ति की सिफारिश पर कृष्ण कुमार पांडे उर्फ चुम्मा पुत्र राजाराम को काम पर रखा था। वह 2 वर्षों से उनके घर पर काम कर रहा था। उनके अनुसार घटना वाले दिन वह अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गए थे। इसी बीच उसने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया तथा घर की चाबी को गेट के बाहर रैक में रख दिया था।