Greater Noida News : पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाली एक महिला ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि श्रीमती मनोरमा उम्र 27 वर्ष की वर्ष 2018 में नरेंद्र उर्फ बबलू के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि मनोरमा अपने पति के साथ कस्बा सूरजपुर में रहती थी। उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह को मनोरमा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के परिजन घटना की सूचना पाकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके पति के उत्पीड़न के चलते उसने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर नरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वह फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

