Greater Noida News : आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक को लगी गोली
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास आपस में पहले से परिचित दो व्यक्तियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मार दिया। इस घटना में घायल दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 3 नवंबर की रात को थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास आपस में पूर्व से परिचित दो व्यक्ति लव कुमार व सचिन के मध्य किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सचिन द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर लव कुमार के साथ मारपीट की गई। लव कुमार को बचाने के लिए उसका साथी गौरव बीच में आया। सचिन ने गौरव के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली गौरव के पैर में लगी है। वह घायल हो गया है। गोली लगने से घायल गौरव और मारपीट मे घायल लव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

