Greater Noida News : पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला करके भागे दो आरोपी गिरफ्तार

Jan 30, 2025 - 09:57
Greater Noida News : पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला करके भागे दो आरोपी गिरफ्तार
Surajpur Police Station
Greater Noida News : थाना सूरजपुर पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला करके भागे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किया है। इनके तीन साथियों को पुलिस ने कल सुबह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। जिनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी थी, तथा  इनके पास से पुलिस ने चोरी किया हुआ एक ट्रैक्टर ट्रॉली, घटना में प्रयुक्त कार, तीन देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया था।
Greater Noida News :
 पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस आज सुबह को एक सूचना के आधार पर दिलीप और हरिओम नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार सुबह को हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान आज गिरफ्तार दोनो आरोपी पुलिस पर जानलेवा हमला करके मौके से भाग गए थे। उनके तीन साथियों को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को मोजर बेयर गोल चक्कर के पास चैकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को सूचना मिली कि देवला गांव से चोरी किया गया ट्रैक्टर ट्राली लेकर कुछ बदमाश रेलवे लाइन के किनारे खड़े हैं। ये लोग ट्रैक्टर ट्राली को कहीं पर बेचने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
 उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। डीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आकाश पुत्र कामता प्रसाद निवासी  थाना भोगांव जनपद मैनपुरी तथा धनवीर उर्फ गब्बर पुत्र कप्तान सिंह निवासी जनपद मैनपुरी के पैर में लगी थी। उन्होंने बताया कि इनके एक साथी पुष्पेंद्र पुत्र जवाहर को पुलिस ने कांबिंग के दौरान पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि आज गिरफ्तार इनके दो साथी मौके से भाग गए थे। डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।