Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में दिल्ली के रहने वाले डॉक्टर की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम को खुलासा करते हुए उसके किराएदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मकान मालिक ने किरदार की प्रेमिका के साथ अश्लील हरकत की थी। इस बात से नाराज होकर वह आपा खो बैठा तथा हथोड़ा और सर्जिकल ब्लेड से हमला कर डॉक्टर की हत्या कर दी थी।
Greater Noida News :
पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि दिल्ली के कुंडली निवासी दिनेश गौड़ (50 वर्ष) का एक मकान ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव के संजय विहार कॉलोनी में है। मकान के प्रथम तल पर एक कमरे में उन्होंने अपना कार्यालय बनाया हुआ था। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को उन्होंने कुशीनगर निवासी इम्तियाज व एक महिला को कमरा किराए पर दिया था। आरोप है कि वह महिला पर गलत नजर रख रहा था। 25 जनवरी की रात दिनेश शराब पीकर अपने मकान पर दिल्ली से पहुंचा। उसके बाद डाक्टर ने आरोपी इम्तियाज और उसकी प्रेमिका को कमरे में बुलाया। दिनेश थोड़ी-थोड़ी देर में किसी बहाने से आरोपी को कमरे से बाहर भेज रहा था। इस दौरान वह महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने बताया कि इसक बीच आरोपी वापस आ गया तथा उसने देखा कि उसकी महिला मित्र के साथ मृतक दिनेश अश्लील हरकत कर रहा है, इस बात पर दोनों के बीच में हाथापाई हुई। उसने अपनी महिला मित्र को ऊपर कमरे में भेज दिया, तथा आरोपी दिनेश के कमरे पड़ा हथोड़ा उठाकर उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार करने लगा। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई। हथोड़ा लगे से वह जमीन पर मूर्छित होकर गिर गया। पास ही पड़े सर्जिकल ब्लेड को उठाकर आरोपी ने उसके पेट पर घातक हमला कर दिया।
डीसीपी ने बताया की हत्या करने के बाद आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी इम्तियाज को बुधवार की शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र 44 वर्ष है। वह 6 बच्चों का बाप है। उसकी प्रेमिका की उम्र 32 वर्ष है। उसके दो बच्चे हैं। पिछले दो साल से दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। पुणे में दोनों की मुलाकात हुई थी। आरोपी पुणे में सिलाई का काम करता था, जबकि महिला अपनी बहन व जीजा के पास रहती थी। पूणे से दोनों ग्रेटर नोएडा आ गए तथा एक साथ रहने लगे। दोनों नौकरी की तलाश में थे। मृतक ने दोनों को नौकरी लगवाने का भी आश्वासन दिया था। मृतक की गंदी नजर आरोपी की प्रेमिका पर थी।