Greater Noida News : अलग अलग मामलों में पुलिस ने किया दोषियों को गिरफ्तार

Jan 23, 2025 - 12:29
Greater Noida News : अलग अलग मामलों में पुलिस ने किया दोषियों को गिरफ्तार
Symbolic Image
लूट के मामले में वांछित चल रहा बदमाश गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना दनकौर पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर हथियार के बल पर कार लूटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह काफी दिनों से वांछित चल रहा था।
 थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 9 अगस्त 2021 को दिल्ली से धौलपुर के लिए अपनी कार से जा रहे एक व्यक्ति से पांच बदमाशों ने कार को ओवरटेक करके मोबाइल फोन, कार आदि लूट लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार बदमाशों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था। जबकि इनका पांचवा साथी सुमित शर्मा फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Greater Noida News :
दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद
 थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर ट्राली बरामद की है।
 पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 7 जनवरी को अज्ञात बदमाशों ने ग्राम हबीबपुर से योगेश शर्मा के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर लिया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने मनसुख 24 वर्ष और शिवम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की गई ट्रैक्टर ट्राली बरामद की है। डीसीपी ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें बनाई गई थी। पुलिस की टीमों ने 500 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद चोरों का पता लगाया है।
Greater Noida News :
विसाहड़ा गांव में हुए खूनी संघर्ष में शामिल दो गिरफ्तार
 थाना जारचा क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में हुए  खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 20 जनवरी के गिझौड़ गांव में हिमांशु अपने घर पर था, तभी ग्राम प्रधान सहित कई लोगों ने उसके घर पर अवैध हथियार और लाठी डंडे तलवार से लैस होकर हमला बोल दिया। इस घटना में ग्राम प्रधान समेत 12 नामजादा और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करें पुलिस ने आज सुमित और शिवम को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त तलवार, कैंची  आदि बरामद हुआ है।