Greater Noida News : इकलौते बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

May 3, 2024 - 19:10
Greater Noida News :  इकलौते बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या
Symbolic image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव श्योराजपुर में रहने वाले एक व्यक्ति के इकलौते 22 वर्षीयबे टे ने बीती रात को अज्ञात कारण से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।

Greater Noida News : 

 थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि श्योराजपुर गांव में रहने वाले अंशुल पुत्र लख्मीचंद उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर खुद को गोली मार लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।