Greater Noida News : निर्माणाधीन मकान की दिवार गिरी, 8 बच्चे दबे, तीन की मौत

Jun 28, 2024 - 23:51
Greater Noida News : निर्माणाधीन मकान की दिवार गिरी, 8 बच्चे दबे, तीन की मौत
निर्माणाधीन मकान की दिवार गिरी, 8 बच्चे दबे, तीन की मौत

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के खोदना गांव में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। इस घटना में दिवार के पास खेल रहे 8 बच्चे दब गए। उन्हें रेसक्यू करके बाहर निकला गया तथा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की आला अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। इस घटना के चलते खोदना गांव में दहशत का माहौल है।

Greater Noida News

 पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) श्रीमती सुनिति ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के खोदना गांव में सगीर नामक व्यक्ति का मकान बन रहा है। निर्माणाधीन मकान के पास उनके परिवार के कुछ बच्चे खेल रहे थे। शुक्रवार की देर रात को अचानक दीवार गिर गई। जिससे 8 बच्चे दिवार के मलवे के नीचे दब गए। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में आयशा पुत्री सगिर उम्र 16 वर्ष, आहद पुत्र मोइनुद्दीन उम्र 4 वर्ष, हुसैन पुत्र इकराम उम्र 5 वर्ष, आदिल पुत्र शेर खान उम्र 8 वर्ष, अलफिजा पुत्री मोइनुद्दीन उम्र दो वर्ष, सोहना पुत्री रईस उम्र 12 वर्ष, वासिल पुत्र शेर खान उम्र 11 वर्ष, समीर पुत्र सगीर उम्र 15 वर्ष, दीवार के मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर मलवे के नीचे दबे बच्चों को निकाल कर एक अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान आहद, आदिल और अलफिजा की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के चलते खोदना गांव में अफरा- तफरी का माहौल है। मौके पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि जो मकान बन रहा था उसमें घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।