Greater Noida News : ट्रक ने मारी मां -बेटे की बाइक में टक्कर, मां की मौत
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के लाल कुआं के पास एक ट्रक चालक ने रविवार को तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे मां और बेटे को टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कस्तूरी देवी पत्नी स्वर्गीय वेद प्रकाश उम्र 60 वर्ष निवासी चिपियाना बुजुर्ग अपने पुत्र पुष्पेंद्र के साथ रविवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर जनपद बुलंदशहर से गौतम बुद्ध नगर स्थित अपने घर आ रही थी। उनके अनुसार लाल कुआं के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में मां- बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने श्रीमती कस्तूरी देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वह उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

