Greater Noida News : प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर ग्रेटर नोएडा मण्डल ने चलाया स्वच्छता अभियान | स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और जनसहभागिता का प्रतीक : बृजेश कुमार सिंह

Greater Noida News : आज से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। परी चौक स्थित झड़े वाले मंदिर प्रांगण इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी मंत्री बृजेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने किया।
इस अभियान में मण्डल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मंदिर प्रांगण एवं आस-पास के क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान को गति प्रदान की।
प्रभारी मंत्री बृजेश कुमार सिंह
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए सेवा और समर्पण का संदेश लेकर आता है। स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और जनसहभागिता का प्रतीक है। आज हम संकल्प लेते हैं कि अपने वार्ड, मोहल्ले और गांवों को स्वच्छ रखने में हम लगातार सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बना लेता, तब तक यह अभियान अधूरा रहेगा।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सदैव समाज और राष्ट्रहित में कार्य करते आए हैं। स्वच्छता केवल सफाई भर नहीं है, यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ा हुआ विषय है। प्रधानमंत्री ने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाया है और आज लाखों कार्यकर्ता इस संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। हम सबको यह ध्यान रखना होगा कि स्वच्छता हमारी आदत और जिम्मेदारी दोनों बने।
मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी
वहीं मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि आज का यह स्वच्छता अभियान हमारे मण्डल कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सेवा भाव का उदाहरण है। प्रधानमंत्री का जीवन त्याग और सेवा की प्रेरणा देता है। इसी भाव से हम कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेनी है कि समाज की सेवा ही सच्चा उत्सव है।
भाजपा का हर कार्यकर्ता इस सेवा पखवाड़े में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के कार्यक्रमों को सफल बनाएगा।