Greater Noida News : आरसी का पैसा जमा नहीं कराने पर चार बिल्डरों के कार्यालय सील
Greater Noida News : जिला प्रशासन ने यूपी रेरा की आरसी के बकाया करीब 38.77 करोड़ रुपये न चुकाने पर चार बिल्डर परियोजनाओं के कार्यालय गुरुवार को सील कर दिए। इन बिल्डरों को बकाया चुकाने के लिए 48 घंटे का समय देते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने की चेतावनी जारी की गई है।
दादरी एसडीएम अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लैट खरीदारों की शिकायतों के निस्तारण के लिए यूपी रेरा जिला प्रशसन को आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी करता था, जिसकी एवज में जिला प्रशासन बिल्डरों से वसूली करता है। उन्हीने बताया कि गुरुवार को राजस्व टीम ने नोएडा के सेक्टर-129 स्थित साया सीमेंटेशन लिमिटेड का मॉल सील कर दिया।मॉल के अंदर ही बिल्डर के कार्यालय संचालित थे। साया बिल्डर पर यूपी रेरा का 6.87 करोड़ रुपये बकाया है। दादरी तहसील क्षेत्र के सेक्टर-63 मे स्थित महागुन ग्रुप की परियोजना पर यूपी रेरा की आरसी का करीब 13 करोड़ रुपये बकाया हैं। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-1 गायत्री हास्पिटलिटी एंड रियलकॉन प्राइवेट लिमिटेड पर 7.06 करोड़, और ग्रेनो वेस्ट स्थित एलिगेंट बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड पर करीब 11.84 करोड़ रुपये बकाया हैं। इन चारों परियोजनाओं पर यूपी रेरा की आरसी का कुल 38.77 करोड़ रुपये बकाया हैं। बिल्डर न तो खरीदारों की रकम लौटा रहे हैं और न ही फ्लैट पर कब्जा दे रहे हैं। इस क्रम में दादरी तहसील प्रशासन की टीम ने गुरुवार को चारों साइट पर पहुंचकर बिल्डरों के कार्यालय सील कर दिए। बिल्डरों को 48 घंटे का समय देते हुए बकाया भुगतान न करने पर गिरफ्तारी वारंट जारी कर वसूली की चेतावनी दी।

