Greater Noida News : बुजुर्गों की लाठी बनेगी नोएडा पुलिस, ऑपरेशन सवेरा के तहत जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम शुरू

Jun 15, 2026 - 19:29
Greater Noida News : बुजुर्गों की लाठी बनेगी नोएडा पुलिस, ऑपरेशन सवेरा के तहत जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम शुरू

Greater Noida News : पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए संचालित यूपी-112 की ''सवेरा योजना'' के तहत पूर्वांचल रॉयल सिटी में जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा राधा रमण सिंह की उपस्थिति में हुआ।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सवेरा योजना के उद्देश्यों, लाभों और इससे जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह योजना वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, कुशलक्षेम और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप करीब 150 नए पंजीकरण किए गए। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता पड़ने पर यूपी-112 की ओर से त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वरिष्ठ नागरिकों ने योजना की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा जताया।