Greater Noida News : डीडीआरडब्ल्यूए फैडरेशन ने कई संस्थाओं को ग्रेटर नोएडा में किया सम्मानित

Jun 24, 2024 - 14:08
Jun 24, 2024 - 14:17
Greater Noida News : डीडीआरडब्ल्यूए फैडरेशन ने कई संस्थाओं को ग्रेटर नोएडा में किया सम्मानित

Greater Noida News : डीडीआरडब्ल्यूए फैडरेशन द्वारा ग्रेटर नोएडा के मिग्सन सोसायटी जीटा-वन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर जिले की सभी आरडब्ल्यूए, फैडरेशन, समाजसेवी संस्थान, एनजीओ को एक मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान दादरी विधायक तेजपाल नागर, डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह, महासचिव शेर सिंह भाटी द्वारा सभी प्रतिभागी संस्थाओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।

डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जिला गौतमबुद्व नगर की सभी सम्मानित आरडब्ल्यूए के मेंबर्स जो निस्वार्थ भाव से अपने सेक्टर और शहर की समस्याओं को बिना डरे और बिना झुके निस्वार्थ भाव से पुलिस विभाग, प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष उठते हैं और समस्याओं का निवारण करवाते हैं। उन सभी सम्मानित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, महासचिव, समाजसेवी संस्थान, एनजीओ इत्यादि को एक मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के संस्थाओं ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम के दौरान गोल्डन फैडरेशन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने डीडीआरडब्ल्यूए फैडरेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की सराहना की।

Greater Noida News : 

सम्मान कार्यक्रम के दौरान ग्रेटर नोएडा वेस्ट से पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष डीके सिंह, उत्तराखंड संस्कृत समिति के अध्यक्ष जेवीए रावत, जीवन ज्योति शिक्षा ट्रस्ट से जितेंद्र भाटी, वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष रमन पाल सिंह, गोल्डन फैडरेशन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर व महासचिव दीपक भाटी सहित अन्य संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, अनिल सिंह, जितेंद्र भाटी, सचिव ममता तिवारी, एसपी चौहान, सतवीर मुखिया, पुनीत शुक्ला, राघवेंद्र दुबे, ओपी गोयल, पी के सिंह, विजय रतूरी, संजय जायसवाल, डीके सिंह, ललित चौहान सहित अन्य मौजूद रहें