Greater Noida News : अवैध रूप से भारत में रह रहे नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

Aug 14, 2026 - 11:41
Greater Noida News :  अवैध रूप से भारत में रह रहे नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
Symbolic Image

Greater Noida News : भारत में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियाई व्यक्ति को थाना दनकौर पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त पर थे। उन्हें आज सुबह को सूचना मिली कि बल्लू खेड़ा गांव के पास स्थित एक सोसाइटी के एक फ्लैट में विदेशी मूल का नागरिक अवैध रूप से रह रहा है। इसके पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है। वह कहीं जाने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की तथा सोसाइटी से नाइजीरियाई मूल के नागरिक डेस्टिनी पुत्र पीटर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र 19 वर्ष है। उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी का वीजा वर्ष 2023 में खत्म हो गया था। इसके बावजूद भी वह भारत में रह रहा था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।