Greater Noida News : कलयुगी भतीजे ने  धक्का मारकर अपने चाचा को दी मौत

Jul 22, 2024 - 11:02
Greater Noida News : कलयुगी  भतीजे ने  धक्का मारकर  अपने चाचा को दी मौत
Symbolic Image
Greater Noida News :  बिजली के खंभे से तार लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विभाग में भतीजे ने चाची को धक्का दे दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बीती रात को मृतका  के पति ने थाना रबूपुरा में मुकदमा दर्ज करवाया है।
Greater Noida News :
 थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुनील कुमार ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 जुलाई को ग्राम कादरपुर में उनकी पत्नी बिना 50 वर्ष  को उनके भतीजा सुनील ने धक्का दे दिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर  उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बीती रात को पीड़ित ने अपने भतीजे को नामित करते हुए थाने मे मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महिला की मौत हृदय घात के चलते हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।