Greater Noida News: ससुरालवालों ने दहेज न लाने पर महिला को बेटे से किया अलग

Greater Noida News : थाना दनकौर में एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
Greater Noida News:
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि निशा पुत्री दाताराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 19 जून वर्ष 2020 को अमित पुत्र विनोद के साथ हुई थी। उन्होंने बताया की शादी के समय से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। तथा मारपीट करते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2022 में उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल के लोग उसके बेटे को उससे अलग रखते हैं। जब वह अपने बेटे के साथ रहना चाहती है तो वे लोग कहते हैं कि डेढ़ लाख रुपए दहेज में लाओ उसके बाद तुम्हें बेटे के पास रहने देंगे। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने इस मामले में अपने पति अमित, सास सरला तथा ससुर विनोद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।