Greater Noida News : बच्चों के विवाद में कुख्यात बदमाश ने साथियों संग मिलकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से दो घायल
Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक कुख्यात बदमाश और उसके साथियों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। इनके द्वारा चलाई गई गोली दो लोगों को लगी है। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि बच्चों के बीच हुई आपसी मारपीट के बाद झगड़े में बड़े शामिल हो गए तथा यह घटना हुई ।
Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बीती रात को विक्की भाटी उर्फ योगेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गांव मुरादगढी के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार कुख्यात बदमाश रिंकू भाटी पुत्र भोजराज गैंग के बदमाश बंटी उर्फ मलिंगा, बबलू पुत्र भोजराज, अक्षय उर्फ अक्की, कुश, दीपक, राहुल, भूपेंद्र उर्फ भूपेन और भजन नामक नौ लोग उसके घर पर बीती रात को हथियार से लैस होकर आए। इन लोगों ने गाली- गलौज करनी शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार जब उसने और उसके परिवार के लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चलाई। आरोपियों द्वारा चलाई गई गली हरी पुत्र कांची और मनीष पुत्र सतीश को लगी है। दोनों को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपिय दीपक और अक्षय को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मलिंगा उर्फ बंटी एक कुख्यात बदमाश है। यह इससे पूर्वी भी कई बार जेल जा चुका है।

