Greater Noida News : दुकानदारों से रंगदारी मांगने वाले दो भाई गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने ठेली पटरी वालों के साथ मारपीट कर उन्हें धमकाकर रंगदारी मांगने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक वह व्यक्ति भी है जो सेक्टर 150 में पानी से भरे गड्ढे में गिरकर हुई इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में टीवी पर आकर बयान देकर काफी चर्चित हुआ था।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को एक दुकानदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की मुनेंद्र पुत्र मेहरचंद तथा नरेंद्र पुत्र मेहर चंद निवासी सेक्टर 150 ,सेक्टर 150 में दुकान लगाने वाले लोगों के साथ मारपीट कर 20 से 25 हजार रुपए प्रति माह की रंगदारी की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया तथा आज बृहस्पतिवार को घटना में शामिल दोनों आरोपी मनिंदर तथा नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी मोनिंदर के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
मालूम हो कि सेक्टर 150 में पानी से भरे गड्ढे में जनवरी माह मे गिरकर इंजीनियर युवराज की मौत हो गई थी। मुनेंद्र ने मीडिया पर बयान दिया था कि पुलिस खड़ी रही, उसने युवराज को बचाने का प्रयास नहीं किया, और वह रात के समय पानी में उसे बचाने के लिए कूद गया। बाद में जांच के दौरान इस बात की कोई सत्यता नहीं पाई गई, लेकिन मुनेंद्र के बयान के चलते काफी दिनों तक पुलिस विभाग की किरकिरी होती रही।

