Greater Noida News : कार ने मारी मोटरसाइकिल में टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे दो दोस्तों को टक्कर मार दिया। इस घटना में एक दोस्त की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि सूर्य प्रताप सिंह पुत्र जय सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार बीती रात को उनके भाई विक्की पुत्र जय सिंह अपने दोस्त शिवा पुत्र जयप्रकाश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वे फलैदा गांव के पास पहुंचा एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित के अनुसार उपचार के दौरान उसके भाई विक्की की मौत हो गई, जबकि जबकि शिवा की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

