Greater Noida News : होटल संचालक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए की मांगी रंगदारी
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता एक होटल चलाते हैं। उनके अनुसार 18 दिसंबर की रात को कुछ लोग उसके होटल पर आए तथा उन्होंने मछली बनाने के लिए कहा। जब उसने कहा कि उसके मेन्यू में मछली नहीं है तो इन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा उसके पेट में पिस्टल लगाकर 10 हजार रुपए की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को शशांक शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता राजू पंडित थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में राजू दा ढाबा के नाम से होटल चलाते हैं। उनके अनुसार 18 दिसंबर को रात को उनके पिता किसी काम से बाहर गए थे। वह होटल पर बैठे थे तभी वहां पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लड़के आए। उन्होंने कहा कि मछली बनाकर लाओ। पीड़ित के अनुसार उसने कहा कि हमारे मीनू में मछली नहीं है तो उन्होंने गाली दी। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी पेट में पिस्टल लगा दिया। आरोपियों ने कहा कि 10 हजार रुपए दे दो नहीं तो तेरी हत्या कर देंगे। पीड़ित के अनुसार उसने अपने मकान मालिक मिंटू भाटी ,करन चपराना को फोन कर दिया। ये लोग जब मौके पर आए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित के अनुसार एक व्यक्ति अपना नाम कोशिंदर हरसाना बता रहा था, थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

