Noida News : तीसरे दिन भी नोएडा रहा देश के सबसे प्रदूषित शहर
Noida News : देश में आज तीसरे दिन भी नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा। आज सुबह नोएडा की एक्यूआई 416 दर्ज की गई। यह डार्क रेड जोन में है। नोएडा मे कल एक्यूआई 410 थी, जबकि 18 दिसंबर को भी नोएडा की कोई 400 से पार थी। बढ़ते प्रदूषण के बावजूद भी नोएडा में जगह-जगह पर निर्माण कार्य जारी है। कई बिल्डर साइटों पर गुपचुप तरीके से रात दिन काम चल रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रदूषण विभाग और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मिली भगत से यह निर्माण कार्य हो रहा है। अधिकारी ग्रैप-4 की आड़ में निर्माण कार्य करने वाले लोगों से संपर्क कर उनसे मोटी रकम वसूल रहे हैं, तथा उनका कार्य निर्वाध रूप चल रहा है। अगर कोई इस मामले की शिकायत करता है तो ये लोग मामले को रफा दफा कर देते हैं। वहीं नोएडा के विभिन्न जगहों पर कूड़े के ढेर में आग लगाने की भी बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई जगहों पर वाहनों से तेज धुंआ निकलते हुए की फोटो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल की है।
प्रदूषण मापक एप समीर के अनुसार शनिवार को जहां नोएडा की एक एक्यूआई 416 दर्ज हुई, वहीं ग्रेटर नोएडा की 362, गाजियाबाद की 360, गुरुग्राम की 348, दिल्ली की 384 ,देहरादून की 334, मानेसर की 301 दर्ज की गई। एनसीआर मे बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। सांस, दमा और टीवी के मरीजों की हालत काफी नाजुक होती जा रही है। लोग यहां के विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

