Greater Noida News : तेज बारिश में मकान की छत गिरी, सात लोग मलवे में दबे, 4 की हालत गंभीर

Sep 7, 2024 - 13:59
Sep 7, 2024 - 14:00
Greater Noida News :  तेज बारिश में मकान की छत गिरी, सात लोग मलवे में दबे, 4 की हालत गंभीर

Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र मे स्थित छोलस गांव में रहने वाले व्यक्ति के घर की छत तेज बारिश के चलते आज गिर गई। इस घटना में 7 लोग मलबे के नीचे दब गए। उन्हें वहां से निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां पर चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

अपर पुलिस उपायुक्त( जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छोलस गांव में रहने वाले  सैफ अली के मकान की छत तेज बारिश के चलते आज गिर गई। जिसकी वजह से सैफ अली 34 वर्ष, शकीला 50 वर्ष, अली खान 2 वर्ष, सोहन 4 वर्ष, शाहिद 34 वर्ष, शान 8 वर्ष, तैमूर 3 वर्ष ,मलवे के नीचे दब गए। इस घटना में चारों लोग गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।