Greater Noida News : युवती के घर में घुसकर दोस्त ने की गाली-गलौज
Greater Noida News : थाना बिसरख में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके प्रेमी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौज की। पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि गर्विता पुत्री भूपेंद्र सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पंचशील हाईनेस सोसाइटी में रहती हैं।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार शुभम नामक युवक से उसकी 3 वर्ष से दोस्ती थी। उन्होंने बताया की युवती ने पुलिस को बताया है की किसी वजह से उसने एक माह पहले शुभम से दोस्ती तोड़ दी। इस बात से आक्रोशित होकर शुभम 22 मार्च की रात को उसके घर पर आया। उसने उसके घर की घंटी बजाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। वह किचन के रास्ते घर में घुस गया। पीड़िता के अनुसार उसने गाली गलौज कर उसे धमकी दी। इस बात से वह डर गई। उन्होंने बताया की युवती ने डायल- 112 पर फोन की। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

