Greater Noida News : सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर साइबर अपराधी एक व्यक्ति को कर रहे हैं बदनाम

Nov 15, 2025 - 11:49
Greater Noida News : सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर साइबर अपराधी एक व्यक्ति को कर रहे हैं बदनाम
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर उसकी फर्जी अकाउंट बनाया है। वे लोग उसपर उसकी गंदी-गंदी फोटो अपलोड करके उसके बारे में अभद्र भाषा लिख रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम कुंडली बांगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ विदेशी नंबरों से उसके व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए संदेश आया। उनका आरोप है कि उन लोगों ने उनके नाम से एक इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाया है, जिसपर उनकी गंदी-गंदी फोटो डाली जा रही है, तथा उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार आरोपी उसके फोन के कांटेक्ट लिस्ट के सभी नंबरों को हैक कर लिए हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी को भी आरोपी सोशल मीडिया पर संदेश दे रहे हैं तथा कह रहे हैं कि तुम्हारे पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध है। वह दूसरे की पत्नियों के प्रति गंदी नजर रखता है। तुम उसे छोड़कर चली जाओ। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।