Greater Noida News : कार ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बीती रात को मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीती रात को जा रहे ललित कुमार पुत्र रविंद्र सिंह निवासी जनपद अलीगढ़ उम्र 25 वर्ष को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

