Greater Noida News : नौकरी का झांसा देकर ऑटो चालक ने युवती के साथ किया बलात्कार ,गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को आज बताया कि वह नौकरी करने के लिए जेवर जाती थी।
गांव शिवारा निवासी जितेंद्र राजपूत टेंपो चलाता है। टेंपो में आने जाने के दौरान आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई। जितेंद्र ने युवती को झांसा दिया कि वह उसको अच्छी नौकरी लगवा देगा। जिसके बाद दोनों की बात शुरू हो गई। फिर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

