Greater Noida News : कंस्ट्रक्शन का काम करवाने के बाद करोड़ की रकम हड़पी

Sep 28, 2024 - 09:16
Greater Noida News : कंस्ट्रक्शन का काम करवाने के बाद करोड़ की रकम हड़पी
Google image

Greater Noida News : थाना कासना में एक कंपनी के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक कंपनी के लोगों ने उससे कंपनी का निर्माण करवाया तथा धोखाधड़ी कर 14 करोड़ 43 लाख 93 हजार 151 रुपए हड़प ली। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को आर पीटर ने थाना कासना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी कंस्ट्रक्शन का काम करती है।

Greater Noida News : 

पीड़ित के अनुसार ली जुंग हां, मून जिंग सेऊंग, विनोद यादव और एक अन्य व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया, तथा ईकोटेक 10 स्थित भूखंड को विकसित करने की बात की। उन्होंने बताया कि 146 करोड़ 80 लाख में निर्माण करने की बात तय हुई। पीड़ित के अनुसार उन्होंने कंपनी का पूरा निर्माण कर दिया तथा आरोपियों से जब अपने पूर्ण भुगतान की बात की तो उन्होंने आनाकानी करनी शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कहा कि आप अपना समान कंपनी से हटा लो, उसके बाद भुगतान किया जाएगा। पीड़ित ने अपना सामान हटा लिया। जब उसने बकाया 14 करोड़ 43 लाख 93 हजार 151 रूपए की मांग की तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी पैसे मांगने पर उसे धमकी दे रहे हैं।