Greater Noida News : क्रिकेट ग्राउंड पर काम करने वाले कर्मचारियों की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Aug 19, 2026 - 18:17
Greater Noida News : क्रिकेट ग्राउंड पर काम करने वाले कर्मचारियों की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी की फोटो

Greater Noida News : शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गला घोंटकर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी को थाना बिसरख पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि हत्या के मामले में वांछित गोविंद शर्मा पुत्र दुखी शर्मा को गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गोविंद शर्मा ग्राम रोजा जलालपुर में किराए के मकान में पिछले चार वर्ष से रह रहा था वह कारपेंटर का काम करता था। वह अक्सर मैच देखने के लिए आरसीजी क्रिकेट ग्राउंड जाता था, जहां पर उसकी दोस्ती क्रिकेट ग्राउंड में कार्यरत जसवीर मौर्य से हुई। जसवीर ग्राउंड में बने कमरे में अकेला रहता था, तथा वह स्टेडियम की साफ सफाई, देखरेख एवं घास काटने का काम करता था।

उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई। उनके अनुसार एक अगस्त को दोनों क्रिकेट ग्राउंड में बने कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान जसवीर ने गोविंद को शराब के नशे मे गाली देनी शुरू कर दी। इस बात से गुस्साए गोविंद ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी तथा मौके से भाग गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।