Noida News : रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के ब्लड डोनेशन कैंप में 26 यूनिट रक्त एकत्र

Noida News : रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने रावन डीजे ग्रुप के सहयोग से बाबा ढुका हरकिशन ठेकेदार की बैठक बिसरख में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रोटरी क्लब ग्रेनो के पूर्व अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने बताया रावन डीजे ग्रुप के सहयोग से आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में बहुमूल्य 26 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। 12 लोग हीमोग्लोबिन कम होने के कारण ब्लड डोनेट नहीं कर पाये। उन्होंने बताया कि कैंप में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। ब्लड डोनेट करने से शरीर में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है।
Noida News : स्वस्थ्य व्यक्ति हर 6 महीने में कर सकता है रक्तदान - मुकुल गोयल
पूर्व अध्यक्ष रो. मुकुल गोयल ने बताया कि हमारे शरीर के ठीक से फंक्शन करते रहने के लिए खून बहुत जरूरी होता है। ब्लड डोनेट करके आप किसी भी व्यक्ति की बिना किसी खर्च के जान बचा सकते हैं। ब्लड डोनेट करने के कुछ लाभ भी होते हैं। कई लोग मानते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। डॉक्टर से परामर्श लेकर ब्लड डोनेट किया जा सकता है। खून दान करने से बॉडी में मुख्य कॉमपोनेंट्स जैसे आरबीसी, डब्लूबीसी, प्लेटलेट्स आदि तेज गति से बनते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक बताए जाते हैं। यही कारण है कि ब्लड डोनेट करना फायदेमंद माना जाता है। ब्लड डोनेट करने से चक्कर आते हैं और शरीर में कमजोरी होती हैं, ऐसी बातें मात्र एक वहम है। एक हेल्दी व्यक्ति हर 6 महीने में रक्तदान कर सकता है। ऐसा करने से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान कपिल शर्मा, मुकुल गोयल, कपिल गुप्ता, मोहित भाटी, वीजेंद्र, अतुल भाटी, शिवानी, शकुन्तला देवी, नेहा, सुमित भाटी, अंकित पहलवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।