Greater Noida News : बाराही मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने गए एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के बाराही मंदिर के पास स्थित तालाब में डूबने से 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कमल पुत्र झंडू उम्र 30 वर्ष मूल निवासी जनपद संभल बाराही मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय वह पानी में डूब गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है की यह व्यक्ति शराब के नशे में नहाने के लिए तालाब में घुसा था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
वहीं थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाले हरि राय पुत्र पारस राय उम्र 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

