Noida News : कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 39 के कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

