Dadri News : सत्रह वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

May 22, 2026 - 14:36
Dadri News : सत्रह वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में रहने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि परिजनों ने पढ़ाई के लिए उसे डांटा था। इस बात से वह परेशान थी।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि तनु भाटी पुत्री रमित भाटी निवासी ग्राम डेरिन दादरी ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके परिजनों ने उपचार के लिए उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया है। वह 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने बताया कि पढ़ाई को लेकर उसे उसकी मां ने डांट दिया था। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।