Greater Noida News : सार्वजनिक स्थान पर मदिरा पीने वाले 80 गिरफ्तार

Greater Noida News : खुले सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
Greater Noida News :
इसके तहत पुलिस ने 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ शुक्रवार की रात को विशेष अभियान चलवाया। उन्होंने बताया कि इसके तहत थाना दादरी पुलिस द्वारा खुले स्थान पर शराब का सेवन कर रहे कुल 80 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र में भी पुलिस की करवाई जा रही है।