Greater Noida News : साझेदारी में ठेकेदारी के बहाने 27 लाख हड़पे

Sep 16, 2024 - 12:29
Greater Noida News : साझेदारी में ठेकेदारी के बहाने 27 लाख हड़पे
Google image

Greater Noida News : थाना बीटा-दो में एक व्यक्ति रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने साझेदारी में ठेके का काम करने के नाम पर उसे अपने जाल में फंसाया तथा 27 लाख रुपए ठग लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Greater Noida News : 

 थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि सुनील कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पीड़ित के अनुसार केशव कुमार पुत्र जगदीश से उसकी पुरानी पहचान है। केशव कुमार ने कहा कि वह ठेकेदारी का काम करता है। आरोपी ने पीड़ित को अपने जाल में फंसाया तथा साझेदारी में ठेकेदारी करने के नाम पर 27 लाख रुपए ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।