Greater Noida News : किराए का 120 लैपटॉप बाजार में बेचा, थाने में की शिकायत
Greater Noida News : थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने किराए पर लैपटॉप लिया तथा उसके लैपटॉप को बाजार में बेच दिया। जब पीड़ित उसके कार्यालय में बात करने गया तो उसने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया।
Greater Noida News :
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सचिन कुमार पुत्र कपिल देव प्रसाद ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी लैपटॉप किराए पर देने का काम करती है। पीड़ित के अनुसार मैसर्स एयरगो विंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अरुण शर्मा पुत्र विनोद कुमार शर्मा ने एक व्यक्ति के माध्यम से उनसे संपर्क किया। उन्होंने 120 लैपटॉप किराए पर लेने की बात की। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने सौदा तय होने के बाद 120 लैपटॉप आरोपी को भेज दिया। आरोपी ने उनसे 50 लैपटॉप और मांगा। जब वह किराए पर देने के लिए और लैपटॉप खरीदने के लिए दिल्ली के नेहरू प्लेस में गए तो उन्हें पता चला कि जो लैपटॉप उन्होंने अरुण शर्मा को किराए पर दिया है, उन लैपटॉप को उन्होंने नेहरू प्लेस की मार्केट में बेच दिया है। इस बात की जानकारी होने पर जब वह आरोपी के यहां बातचीत करने गए थे। उसने उन्हें धक्के मारकर अपने ऑफिस से निकाल दिया, और कहा कि मैं इसी तरह से किराए पर लैपटॉप लेकर उसे बेच देता हूं। तुमसे जो बन सके कर लो। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

